मालद्वीप नहीं, भारत में है ऐसी खूबसूरत जगह, आनंद महिंद्रा बोले- मैंने यहां पर छुट्टियां मनाने के बारे में क्यों नहीं सोचा ?

By अनुराग गुप्ता | Apr 22, 2022

नयी दिल्ली। भारत एक खूबसूरत देश है और हमारे देश में दूर-दूर से सैलानी घूमने आते हैं। ऐसे में महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर कार्ल रॉक नामक एक शख्स का वीडियो देखा। जिसके देखकर वह चकित रह गए। दरअसल, कार्ल रॉक समुद्री तट पर टलहते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे नीले पानी की लहरें दिखाई दे रही है। जिसे देखकर आनंद महिंद्रा खुद को रोक नहीं पाए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए अफसोस जताने लगे कि मैंने यहां पर छुट्टियां मनाने के बारे में क्यों नहीं सोचा ? 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के दत्तात्रेय लोहार ने कबाड़ से बनाई जीप, आनंद्र महिंद्रा ने की जमकर तारीफ, बदले में Bolero देने की पेशकश की 

आनंद महिंद्रा ने मिनिकॉय आईलैंड का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि यह काफी अनोखा है ! मैंने पहले यहां पर छुट्टियां मनाने के बारे में क्यों नहीं सोचा ? क्या कोई यहां गया है ? अगर हां तो अपने फ़ोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करें। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह आईलैंड मालद्वीप से ज्यादा नजदीक पड़ता है। लेकिन इतना जरूर है कि अगर आपने यहां अपनी छुट्टियां मनाईं तो आप मालद्वीप को भूल जाएंगे। मिनिकॉय लक्षद्वीप के दक्षिण में स्थित है, जहां पर 11 गांव बसे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

PM मोदी के आह्वान पर दोनों केन्द्रीय मंत्री एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे

Bangladesh Border पर जबरदस्त कोहराम, Suvendu Adhikari ने 10 हजार घुसपैठिये भगाये, कई अब भी होल्डिंग सेंटरों में बंद

दिल्ली से अमृतसर के लिए भरी थी उड़ान, PAK एयरस्पेस में घुसा Air India का विमान, मचा हड़कंप!

आगे देखें, अतीत में न अटकें..., Mehbooba Mufti ने Kashmiri Pandits के लिए नए पुनर्वास मॉडल की वकालत की