इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा बनी कॉफी शॉप, आनंद महिंद्रा हुए बिजनेस आइडिया से प्रभावित, शेयर की तस्वीर

coffee shop

महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर ही सामाजिक मुद्दों पर ट्वीट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर एक ऐसे कैफे की जानकारी दी है, जिसे ऑटो रिक्शा पर चलाया जा रहा है। यह बिजनेस आइडिया उद्योगपति आनंद महिंद्रा को बहुत प्रभावित कर रहा है

 हम सभी ने वाहनों पर छोटा-मोटा जुगाड़ लगाकर स्ट्रीट फूड्स स्टॉल चलाते कई लोगों को देखा है। लेकिन हम आपको एक ऐसे कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा पर चलाया जा रहा है। जिसे देखकर ज्यादातर यूजर्स दंग रह गए हैं।

 महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर ही सामाजिक मुद्दों पर ट्वीट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर एक ऐसे कैफे की जानकारी दी है, जिसे ऑटो रिक्शा पर चलाया जा रहा है। यह बिजनेस आइडिया उद्योगपति आनंद महिंद्रा को बहुत प्रभावित कर रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने महिंद्रा कंपनी की ओर से किए गए ट्वीट को रिट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

पहियों पर चलने वाली यह कॉफी शॉप हैदराबाद में खुली गई है। इसे हैदराबाद का बॉक्स एसोसिएट्स  हैंडल कर रहा है। फिलहाल अभी यह कंपनी हैदराबाद में 5 इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा पर अपना यह कॉफी शॉप चला रही है। जिसका नाम Coffee On The Go है।

 उद्योगपति आनंद महिंद्रा का इससे प्रभावित होने का एक और कारण यह है कि इस कॉफी शॉप के लिए महिंद्रा कंपनी का इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा Treo Zero का उपयोग किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कॉफी शॉप इको फ्रेंडली है। इस कॉफी शॉप में जैविक कफ का उपयोग किए जाने के साथ ही बचे हुए कॉफी पाउडर को खाद के लिए उपयोग किया जा रहा है। यह कॉफी शॉप 0 प्रदूषण उत्सर्जन करती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़