राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिक्षा मंत्री पोखरियाल से की भेंट, राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से मुलाकात की और राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के कार्यान्वयन और शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। निशंक ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट हुई एवं उनसे शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।’’ 

इसे भी पढ़ें: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा चार मई से शुरू होंगी, परिणाम 15 जुलाई तक घोषित होंगे

बयान के अनुसार, निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक साक्षरता के विकास को एक राष्ट्रीय मिशन के तौर लेने पर जोर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि एनसीईआरटी एक नये राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफ) विकसित कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग