प्रदेश में अराजकता और लापरवाही की इंतहा हो रही है, आप अपने भगवान को बेसहारा छोड़कर चुनाव प्रचार में मस्त है - जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Apr 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल के कोविड वार्ड में ऑक्सीजन न मिलने से हुई दो मौतों को कांग्रेस ने भाजपा की शिवराज सरकार के राज की आराजकता और लापरवाही की इंतहा बताया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि आखिर कोई व्यवस्था इतनी निर्मम कैसे हो सकती है शायद इसलिए कि, मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की व्यवस्थाओं को छोड़कर चुनाव प्रचार में मस्त है। तो दूसरी ओर प्रदेश में बेलगाम नौकरशाही है जिससे राज्य की जनता त्रस्त है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज जी आपको इन मौतों का हिसाब देना होगा आखिर ये कैसे हुआ। चार माह पहले ही हमीदिया अस्पताल में कुछ इसी तरह तीन लोगों की जान गई थी जिस पर आपकी सरकार ने लीपापोती कर दी। प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में 500 से अधिक कोरोना केस आ रहे है कल ही 16 लोगों की मौत हुई है, राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ढाई हजार के पार है ये आपके सरकारी आंकड़े है वास्तविक स्थिति तो इससे कही भयावाह है और आप चुनाव प्रचार में मस्त है।

इसे भी पढ़ें: मध्‍य प्रदेश के चार शहरों में सम्पूर्ण लॉकडाउन, छिंदवाड़ा रहेगा 80 घंटे बंद

जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आपको कोरोना काल में पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है और हम सरकार के साथ सहयोगत्मक रवैया रखते है, क्योंकि यहाँ जनता का सवाल है। प्रदेश की वही साढ़े सात करोड़ जनता जिसे आप मुख्यमंत्री जी भगवान कहते है। लेकिन अपने भगवान के साथ कोई ऐसे करता है यह कहा का न्याय है, यह कैसी संवेदनशीलता है मुख्यमंत्री जी जहाँ एक तरफ किसान परेशान है, युवा परेशान है, मजदूर परेशान है और आप समृद्ध मध्य प्रदेश बनाने की बात करते है। अपने प्रदेश छोड़कर चुनाव प्रचार में व्यस्त है ऐसी भी क्या सत्ता की भूख जो आप अपने अलावा किसी को इंशान ही नहीं समझ रहे। मुख्यमंत्री जी प्रदेश की जनता को अब आपकी झूठी सहानुभूति नहीं चाहिए आपको प्रदेश में कोरोना से हो रही मौतों, फसल बर्बाद होने पर किसान द्वारा की जा रही आत्महत्या और पेट की भूख से मर रहे मजदूरों की आहों का जबाब देना होगा। 

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट