आंध्र के मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को तेलंगाना के लोगों को राज्य के 11वें स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि हालांकि देश में दो तेलुगु राज्य हैं, लेकिन तेलुगु लोग और समुदाय एक ही हैं।

नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि तेलुगु लोगों को, चाहे वे कहीं भी हों, समान रूप से आगे बढ़ना चाहिए। नायडू ने कहा, तेलंगाना के 11वें स्थापना दिवस का जश्न मना रहे राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। तेलंगाना में हर परिवार खुशी और समृद्धि के साथ रहे और विकास के पथ पर आगे बढ़े।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने कहा कि विकास में एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए दोनों तेलुगु राज्यों को शीर्ष स्थान पर पहुंचना चाहिए ताकि वे अपराजेय शक्तियों के रूप में उभर सकें। उन्होंने प्रत्येक तेलुगु नागरिक से इस यात्रा का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी तेलंगाना स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य ने उनकी जनसेना पार्टी को जन्म दिया, उन्हें पुनर्जन्म दिया और उन्हें क्रांतिकारी भावना से भर दिया।

कल्याण ने ‘एक्स’ पर कहा, “तेलंगाना राज्य अपने 12वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और मैं कामना करता हूं कि यह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विकास और कल्याण के साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़े।

प्रमुख खबरें

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील