By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2018
अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कर्नाटक के अपने समकक्ष और जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी से विजयवाड़ा में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राजनीतिक मुद्दों खास तौर पर क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों के साथ आने पर चर्चा की। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एक शासकीय सूचना के मुताबिक दोनों मुख्यमंत्रियों ने दक्षिण भारत में क्षेत्रीय पार्टियों के साथ आने की जरूरत पर चर्चा की।
सूचना में बताया गया है कि नायडू और कुमारस्वामी ने दक्षिण भारत में क्षेत्रीय पार्टियों को एक प्लेटफॉर्म पर आने के अपने विचार जाहिए किए। यह बैठक 40 मिनट तक चली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री आज सुबह देवी कनक दुर्गा की पूजा करने के लिए यहां आए हुए थे।