आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए समेत दिवाली बोनस की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दिवाली के मौके पर सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नवंबर से महंगाई भत्ते समेत कई लाभों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महंगाई भत्ते (डीए) पर प्रति माह 160 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार पुलिस विभाग के अर्जित अवकाश भुगतान के एक हिस्से का भुगतान करेगी और इस राशि को 105 करोड़ रुपये की दो बराबर किस्तों में विभाजित करेगी।

नायडू ने बताया कि कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना को 60 दिन के भीतर सुव्यवस्थित किया जाएगा और उन्होंने घोषणा की कि सेवानिवृत्ति से पहले 180 दिन का बाल देखभाल अवकाश लिया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकारी कर्मचारी संघों के कार्यालयों की इमारतों का संपत्ति कर माफ कर दिया गया है और सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के कर्मचारियों को दिवाली उपहार के रूप में पदोन्नति दी गई है।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने कहा कि कुछ पदों का नाम बदला जाएगा। उन्होंने कर्मचारी संघों से वेतन संशोधन आयोग (पीआरसी) का मुद्दा उन पर छोड़ने का आग्रह किया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में घोषणा बस कुछ ही दिन में की जाएगी। नायडू ने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय संकट के बावजूद कर्मचारियों को 15,921 करोड़ रुपये का बकाया जारी किया है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में