By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 25, 2026
महिलाओं के जीवन में हर एक चरण जैसे कि किशोरावस्था, प्रेग्नेंसी, मातृत्व और मेनेपॉज के समय कई तरह के शरीरिक और हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। इसलिए संतुलित आहार का सेवन करना काफी जरुरी होता है। ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का खजाना माने जाते हैं।
अगर आप अपने डाइट में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन सभी को अपनी डाइट में सीमित मात्रा में डेली डाइट का हिस्सा बनाया जाए, तो ये महिलाओं के ओवरऑल हेल्थ के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए आपको बताते हैं कैसे ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
हार्मोनल हेल्थ बढ़िया होती
बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्मोन के संतुलन में मदद करती है। यह पीरियड्स के समय होने वाली थकान और मूड स्विंग्स में राहत दिलाएगी।
हड्डियां बनेंगी मजबूत
असल में महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। बादाम, अंजीर और तिल के साथ खाने से कुछ ड्राई फ्रूट्स कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
खून की कमी से बचाव
किशमिश, सूखे अंजीर और खजूर में आयरन का मात्रा काफी पाई जाती है। इन्हें संतुलित आहार के साथ लेने से आयरन की पूर्ति में मदद मिलती है, इससे एनीमिया का जोखिम कम होता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
बादाम और अखरोट विटामिन ई, बायोटिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यह स्किनन को हेल्दी बनाते हैं और बालों को भी मजबूती पहुंचाते हैं।
दिल और दिमाग को रखें स्वस्थ
अखरोट, पिस्ता और बादाम में हेल्दी फैट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। वहीं, ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क के बेहतर कार्य और मेमोरी पॉवर को भी समर्थन देता है।
वजन नियंत्रण में सहायक
ड्राई फ्रूट्स में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। जो कि लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखता है। बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
ऊर्जा का मजबूत स्रोत
आजकल ज्यादातर लोग अपनी बिजी लाइफस्टाइल में जी रहे है, ऐसे में महिलाओं को मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है।
रोग प्रतिरोधन क्षमता बढ़ाएं
मेवों में पाए जाते हैं जिंक, सेलेनियम, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाते हैं।