आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली में निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बृहस्पतिवार शाम नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री नायडू 22 अगस्त को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे।

नायडू के पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) और ‘पूर्वोदय’ योजना आदि के तहत केंद्र से धन आवंटित करने का आग्रह करने की उम्मीद है।

‘पूर्वोदय’ योजना कुछ पूर्वी राज्यों और आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए है। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख शुक्रवार शाम पांच बजे एक होटल में ‘लीडर्स फोरम’ में शामिल होंगे। विज्ञप्ति में कहा गया कि इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शुक्रवार रात को ही आंध्र प्रदेश लौट आएंगे।

प्रमुख खबरें

Tata Group की Air India का बड़ा दांव, Drukair के साथ करार से SAARC देशों में बढ़ेगा Connectivity Network

Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India...

Famous Temple: मां बगलामुखी मंदिर क्यों है खास, Celebs और VIPs की आस्था का केंद्र बना Himachal Pradesh का यह सिद्ध धाम

Islamabad के PIMS अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, जांच समिति गठित