Andhra Pradesh: चुनावी नतीजों के बीच PM Modi ने चंद्रबाबू नायडू से की बात, राज्य में NDA को बढ़त

By अंकित सिंह | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर आ रहे शुरुआती रुझानों के मुताबिक के एनडीए एक बार फिर से सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, भाजपा को पूर्ण बहुमत इस वक्त नहीं है। 2014 और 2019 में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से अपने दम पर सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार टीडीपी और जदयू जैसे सहयोगियों के ऊपर डिपेंडेंट रहना पड़ेगा। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से बात की है। यह बात मोदी और नरेंद्र के बीच ऐसे समय में हुई है जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और एनडीए के लिए चंद्रबाबू नायडू काफी अहम हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव में भी आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू भाजपा और पवन कल्याण के नेतृत्व वाली इंडियन जबरदस्त जीत हासिल की है। 

इसे भी पढ़ें: Loksabha Election खत्म होने के बाद बढ़ गए इन चीजों के दाम, महंगाई की मार का जनता होगी शिकार

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शामिल होने का नायडू का निर्णय महंगा साबित हुआ। टीडीपी को लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में हार का सामना करना पड़ा, जिससे श्री नायडू राजनीतिक रूप से हाशिए पर चले गए। 2024 तक तेजी से आगे बढ़ते हुए, श्री नायडू ने प्रभावशाली वापसी की है। नवंबर 2023 में भ्रष्टाचार के आरोप में उनकी गिरफ्तारी ने अनजाने में उनके पक्ष में काम किया। वाईएसआरसीपी विधायकों के खिलाफ कुशासन और भ्रष्टाचार के आरोपों ने श्री नायडू के प्रति सहानुभूति पैदा की और मतदाताओं में असंतोष पैदा किया।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं