Andhra Pradesh stampede: मृतक संख्या बढ़कर आठ हुई, प्रधानमंत्री ने राहत राशि की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2022

अमरावती। आंध्रप्रदेश में नेल्लूर जिले के कांडुकुर में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने की घटना में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। घटना में घायल हुए एक व्यक्ति ने बुधवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विपक्ष के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार को जब एक रोड शो को संबोधित कर रहे थे, तब नहर में गिरने से कुछ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग सभास्थल पर पहुंच गए थे।

इसे भी पढ़ें: योगी ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आंध्र प्रदेश के नेल्लूर में जनसभा में हुए हादसे की खबर सुन दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमएनआरएफ से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं