आंध्र प्रदेश का कर्ज केंद्र से कम, नहीं होंगे श्रीलंका जैसे हालात : वाईएसआर कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2022

नयी दिल्ली| वाईएसआर कांग्रेस के महासचिव वी. विजय साई रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आंध्र प्रदेश का कर्ज केंद्र सरकार से काफी कम है और राज्य में श्रीलंका जैसे हालात नहीं होंगे।

रेड्डी ने कहा कि पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और केरल के बाद आंध्र प्रदेश एसजीडीपी अनुपात में कर्ज के मामले में बीते वित्त वर्ष के दौरान पांचवें स्थान पर था।

वाईएसआरसीपी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में मीडिया को जानकारी देते हुए रेड्डी ने कहा, ‘‘मार्च 2022 के अंत में आंध्र प्रदेश का सार्वजनिक ऋण 3,75,751 करोड़ रुपये था, जबकि इसी अवधि में केंद्र सरकार का कर्ज 135.88 लाख करोड़ रुपये था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, राज्य की वित्तीय स्थिति पर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला