By अंकित सिंह | Apr 05, 2024
2019 में पूर्व मंत्री, वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या ने कडप्पा लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में है। उनकी भतीजी, वाईएस शर्मिला रेड्डी ने कथित तौर पर हत्यारों को बचाने के लिए अपने भाई और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ नए हमले के साथ शुक्रवार को अपना चुनाव अभियान शुरू किया। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और कडप्पा सीट से पार्टी उम्मीदवार, विवेकानंद रेड्डी की बेटी सुनीता रेड्डी के साथ अभियान बस यात्रा शुरू की।
पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी शर्मिला रेड्डी ने कहा कि वह अपने पिता के आशीर्वाद, अपनी मां के प्यार और 'चिन्नन्ना' की अंतिम इच्छा के अनुसार चुनाव प्रचार में उतरी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जगन मोहन रेड्डी हत्यारों को बचाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। अविनाश रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करने के लिए कडप्पा से चुनाव लड़ रही हूं कि हत्यारा दोबारा विधानसभा में प्रवेश न कर सके। मैं न्याय के लिए लड़ रही हूं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जगन मोहन रेड्डी ने केंद्र की भाजपा सरकार के पास आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा और पोलावरम परियोजना सहित राज्य के हितों को गिरवी रख दिया।