IPL में शानदार प्रदर्शन की बदौलत गेल विश्व कप टीम में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

सेंट जान। आंद्रे रसेल को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत 30 मई से इंग्लैंड एवं वेल्स में शुरू हो रहे क्रिकेट विश्व कप के लिए जेसन होल्डर की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।

रसेल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने अकेले दम पर टीम को चार मैच जिताए। क्रिस गेल को आखिरी बार विश्व कप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा लेकिन मुंबई इंडियन्स के कीरोन पोलार्ड और केकेआर के सुनील नारायण को टीम में जगह नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेगी केकेआर

टीम इस प्रकार है:

जेसन होल्डर, आंद्रे रसेल, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, क्रिस गेल, डेरेन ब्रावो, एविन लुईस, फेबियन एलन, केमार रोच, निकोलस पूरण, ओशाने थामस , शाई होप, शैनन गेब्रियल, शेल्डन कोटरेल, शिमरोन हेटमेयर।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी