UK PM Andy Burnham ने इंग्लैंड के किसानों के लिए 6.5 करोड़ पाउंड राहत पैकेज की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 16, 2026

अदिति खन्ना लंदन, 16 अगस्त ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने कहा है कि इंग्लैंड के किसानों को लंबे समय तक चलने वाली लू और सूखे मौसम के असर से निपटने में मदद के लिए 6.5 करोड़ पाउंड की अतिरिक्त निधि मिलेगी। ब्रिटिश सरकार देश के बड़े हिस्सों में लंबे समय से जारी तेज गर्मी और सूखे के हालात से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में, बर्नहैम ने भीषण गर्मी, जंगल की आग और सूखे के हालात पर ‘कैबिनेट ऑफिस ब्रीफिंग रूम ए (कोबरा) की एक आपातकालीन मंत्री-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

मैं इससे जुड़ी चिंता को समझता हूं। अपना अनाज उगाना राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और मैं इसे उसी नजरिए से देखूंगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, “इसलिए हम अभी कदम उठा रहे हैं: खेती में मदद के लिए ज़्यादा पैसे देना, जलाशय बनवाने में सहायता करना और पानी की कमी होने पर आसानी से पानी उपलब्ध कराना।” इस हफ़्ते घोषित किए गए उपायों के पैकेज में ‘संपोषणीय खेती प्रोत्साहन 2026 के लिए अतिरिक्त पांच करोड़ पाउंड शामिल हैं, जिससे कुल बजट 29 करोड़ पाउंड हो गया है। किसानों को पानी जमा करने में मदद करने के लिए खेतों में बनने वाले जलाशयों के लिए 1.5 करोड़ पाउंड तक की राशि भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

यह सरकार बदलने की लड़ाई है, और हम इसे करके दिखाएंगे: Prashant Bhushan ने कर दिया बड़ा ऐलान

PM Modi ने लद्दाख को दी 3350 करोड़ की सौगात, नए टर्मिनल का उद्घाटन

Joint Pain Causes: मौसम बदलते ही घुटने-कंधे में होने लगता है दर्द? डॉक्टर ने बताया कारण

Asian Champions Trophy की तैयारी में जुटे Abhishek Nain, LA Olympics 2028 पर टिकी नजरें