एंडी मर्रे और निक किर्गीयोस की जोड़ी ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

विंबलडन। एंडी मर्रे और निक किर्गीयोस ने अपने जुझारूपन का अच्छा नमूना पेश करके बीच में दो सेट गंवाने के बावजूद विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। कूल्हे के दो आपरेशन और कई चोटों से जूझने वाले मर्रे ने दूसरे दौर के मुकाबले में क्वालीफायर ऑस्कर ओटी को 6-3, 4-6, 4-6, 6-4, 6-2 से हराया। दो बार के विंबलडन चैंपियन ने बाद में कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर थक गया हूं। मैं दो बार फिसलकर नीचे भी गिरा। कोर्ट अच्छा नहीं था। लेकिन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। ’’

इसे भी पढ़ें: बिंदास निशाना लगाओ! AAI प्रमुख मुंडा की ओलंपिक जाने वाले तीरंदाजों को सलाह

वीनस विलियम्स और सोफिया केनिन को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। सोमवार और मंगलवार को बारिश के कारण पहले दौर के कई मैच तीसरे दिन पूरे किये। किर्गीयोस के अलावा दूसरे दौर में प्रवेश करने वाले अन्य खिलाड़ियों में आर्यना सबालेंका, येलेना ओस्टापेंको, विक्टोरिया अजारेंका, मारिन सिलिच, फेलिक्स आगुर अलियासामी और टेलर फ्रिट्ज प्रमुख हैं।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम