बिंदास निशाना लगाओ! AAI प्रमुख मुंडा की ओलंपिक जाने वाले तीरंदाजों को सलाह

archery

पेरिस में विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद दीपिका कुमारी ने ओलंपिक से ठीक पहले दुनिया की नंबर एक तीरंदाज का दर्जा हासिल किया है। मुंडा ने कहा कि, उनको बस अपना मनोबल ऊंचा रखकर बिंदास खेलना चाहिये।बस यही काफी है।

कोलकाता। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के अध्यक्ष अर्जुन मंडा ने मंगलवार को तोक्यो ओलंपिक जाने वाले भारतीय तीरंदाजों को बेखौफ होकर निशाना लगाने की सलाह दी। भारतीय तीरंदाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन ओलंपिक में कामयाब नहीं हो पाते।

इसे भी पढ़ें: सातवीं बार ओलंपिक खेलेगी हंगरी की तलवारबाज ऐडा मोहम्मद

पेरिस में विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद दीपिका कुमारी ने ओलंपिक से ठीक पहले दुनिया की नंबर एक तीरंदाज का दर्जा हासिल किया है। मुंडा ने कहा ,‘‘ उनको बस अपना मनोबल ऊंचा रखकर बिंदास खेलना चाहिये।बस यही काफी है।’’ दीपिका लंदन ओलंपिक से पहले भी नंबर एक तीरंदाज थी लेकिन लंदन से खाली हाथ लौटी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मुंडा ने कहा ,‘‘मेरी यही सलाह है कि बिंदास तरीके से तीर चलायें। समाचार या मीडिया से ध्यान भटकाने की जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं लगातार उनके संपर्क में रहूंगा। खेल में मेरी व्यक्तिगत रूचि है। मुझे यकीन है कि वे ओलंपिक में अच्छा करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़