मणिपुर में कोविड-19 का टीका लगवाने के एक हफ्ते बाद आंगनवाड़ी कर्मी की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

इंफाल। मणिपुर में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लेने के एक सप्ताह बाद 48 वर्षीय एक आंगनवाड़ी कर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बिष्णुपुर जिले के कुंबी तेरेखा क्षेत्र निवासी डब्ल्यू सुंदरी देवी को कुंबी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 फरवरी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस आंगनवाड़ी कर्मी को सांस लेने में दिक्कत के चलते 18 फरवरी को मोइरांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली HC के सभी न्यायाधीश 15 मार्च से अदालत कक्ष में बैठकर करेंगे सुनवाई

अधिकारियों ने कहा कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम सुंदरी देवी के शव का पोस्टमॉर्टम करेगी। इस बीच, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मृतका के परिजनों से मुलाकात की तथा उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर विचार के बाद उचित मुआवजा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: ऋषिगंगा के ऊपर बनी कृत्रिम झील का निरीक्षण करेगी अनुसंधानकर्ताओं की टीम

बिष्णुपुर जिला उपायुक्त नीता अरामबाम ने कहा कि मृतका के परिजनों ने दावा किया है कि टीकाकरण के समय संबंधित टीम को सुंदरी ने बताया था कि उन्हें एलर्जी की समस्या है। हालांकि,टीका लगाया गया।

प्रमुख खबरें

भारत को इजाजत देने वाले तुम कौन? दोस्त रूस ने ट्रंप का दिमाग कर दिया ठंडा

TTV Dhinakaran का बड़ा दावा: Tamil Nadu में NDA बनाएगी सरकार, DMK के खिलाफ होगी Silent Revolution

पूरा हिसाब लेंगे...ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ, पड़ोसी देशों को भी नहीं करेंगे माफ

IPL 2026 से पहले सामने आया मैच फिक्सिंग का मामला, ICC ने इन दो लोगों पर लिया कड़ा एक्शन