Sultanpur LokSabha Seat: पार्टी से नाराज वरूण गांधी ने मॉ मेनका के लिये की नुक्कड़ सभाएं

By अजय कुमार | May 23, 2024

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नामी नेता और निर्वतमान सांसद वरुण गांधी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभी तक चुनाव प्रचार से गायब नजर आ रहे वरुण गांधी पहली बार चुनाव प्रचार करते नजर आये। वह सुल्तानपुर में अपनी मां मेनका गांधी का चुनाव प्रचार कर रहे थे। वरुण गांधी गुरुवार को सुल्तानपुर पहुंचे। यह पहला मौका है जब वरुण पीलीभीत से टिकट कटने के बाद इस चुनाव में सार्वजनिक मंच पर नजर आए। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वे भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के वोट मांग रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सुल्तानपुर पहुंचे वरुण का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वह वहां से शहर के निकट कस्बा मुहल्ले में पहुंचे, जहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

मां मेनका के लिए समर्थन जुटा रहे वरुण ने कहा कि जब हम 10 साल पहले पहली बार सुल्तानपुर चुनाव लड़ने आए थे तो यहां के लोगों ने कहा कि अमेठी और रायबरेली में जो रौनक है, हम चाहते हैं कि वह रौनक सुलतानपुर में भी आए। आज मेरे लिए बड़े हर्ष की बात है जब देश में सुल्तानपुर का नाम लिया जाता है तो इसका नाम प्रथम श्रेणी में लिया जाता है। सुल्तानपुर में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है और आज प्रचार का अंतिम दिन है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच