अजय देवगन और रकुल प्रीत के बीच आयी एक्ट्रेस अंगिरा धर! MAYDAY की कास्ट में हुई शामिल

By रेनू तिवारी | Dec 03, 2020

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की कई फिल्में रिलीज की कतार में लगी हुई हैं। लॉकडाउन के कारण फिल्में का काम रुक गया था जिसके कारण फिल्मों की रिलीज में देरी हुई है। इस साल अजय की 3 फिल्में रिलीज होने वाली थी लेकिन केवल तान्हाजी ही रिलीज हो सकीं। फिल्म तान्हाजी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसके अलावा अजय देवगन की भुज और मैदान भी रिलीज होने वाली थी। अब इसके अलावा अजय देवगन ने अपनी एक और आने वाली फिल्म मेयडे (Mayday) का ऐलान किया है। फिल्म में लंबे समय बाद अजय महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: वीर दास का कॉमेडी स्पेशल शो 'आउटसाइड इन' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर   

फिल्म की शूटिंग इसी महीने हैदराबाद में शुरू होगी। इससे पहले, यह घोषणा की गई थी कि अमिताभ बच्चन भी मेयडे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैंड बाजा बारात में अली फज़ल के साथ अभिनय की शुरुआत करने वाली अंगिरा धर मेयडे  में एक वकील की भूमिका में नज़र आएंगी। बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने खबर की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। 

प्रमुख खबरें

Bansuri Swaraj का Rahul Gandhi पर वार, बोलीं- पितृसत्ता खत्म की बात सिर्फ Pune तक क्यों?

Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच आई दूरी, आखिर ऐसा क्या हुआ कि कर दिया अनफॉलो!

Congress ने MP Cabinet बर्खास्त करने की मांग President से की, Vijay Shah मामला

भारत में रहना है तो संविधान मानो! Hijab पर Giriraj Singh का Owaisi को तीखा जवाब