धनशोधन मामला : ईडी के सामने नहीं पेश हुए अनिल देशमुख, ऑनलाइन पेशी का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख कोविड-19 और अपनी वृद्धावस्था का हवाला देते हुए धनशोधन के एक मामले के सिलसिले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए और केंद्रीय एजेंसी को उपर्युक्त लगने वाले किसी भी दिन ऑनलाइन बातचीत करने के लिए आग्रह किया। ईडी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 71 वर्षीय नेता से मंगलवार को सुबह 11 बजे कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था जब वह शनिवार को जांच अधिकारी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। देशमुख ने कई करोड़ के कथित रिश्वतखोरी सह वसूली रैकेट से जुड़े धनशोधन के मामले में शनिवार को पेशी की नयी तारीख मांगी थी। इस मामले के चलते उन्हें इस साल अप्रैल में गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: फर्जी टीकाकरण के मामलों में बड़ी मछली को न छोड़ें: बम्बई उच्च न्यायालय

देशमुख ने यह भी कहा कि तलाशी और उनके बयान दर्ज किए जाने के दौरान 25 जून को जांच एजेंसियों के अधिकारियों के साथ उनकी पहले ही लंबी बातचीत हो चुकी है जो कई घंटों तक चली थी। उन्होंने दोहराया कि ईसीआईआर के विषय एवं ब्योरों के बारे में पता चलने के बाद वह ईडी को जो भी सूचनाएं एवं दस्तावेज चाहिए होंगे, सब उपलब्ध कराएंगे। देशमुख ने पत्र में कहा, “मैं बातचीत के ऑडियो-विजुअल माध्यम से आपके सामने पेश हो जाउंगा, जो भी दिन और समय आपको उचित लगे, आज या किसी भी दूसरे दिन।” इस बीच, देशमुख के वकील ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वे जांच एजेंसी के साथ सहयोग कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Jharkhand Police ने छात्र प्रदर्शन पर 3 FIR दर्ज की, 900 से अधिक पर शिकंजा

Arvind Kejriwal गोवा में E20 Petrol नीति पर करेंगे टाउन हॉल, दो दिवसीय दौरा शुरू

India Open 2028 गुवाहाटी में होगा, BAI ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

Pride Hotels लाएगा 1000 करोड़ रुपये का IPO, दिसंबर तक बाजार में दस्तक की तैयारी