अनिल विज का विस्फोटक दावा, अंबाला में कुछ लोग चला रहे समानांतर भाजपा

By अंकित सिंह | Sep 12, 2025

हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता और परिवहन मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी के भीतर अपने विरोधियों से निपटने के तरीके पर जनता की राय मांगी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अम्बाला छावनी में कुछ लोग समानांतर भाजपा चला रहे हैं जिनको ऊपर वालों का आशीर्वाद भी प्राप्त है। कमेंट  BOX में लिखें कि हम क्या करें। पार्टी का बहुत नुकसान हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: वसुधैव कुटुम्बकम् की जीवंत प्रतिमूर्ति और समाज को सदैव सही दिशा दिखाने वाले मार्गदर्शक हैं मोहन भागवत

सात बार विधायक और हरियाणा में भाजपा का एक प्रमुख चेहरा, विज ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री सैनी के करीबी लोगों ने उनकी प्रतिद्वंद्वी चित्रा सरवारा का सक्रिय रूप से समर्थन किया था, जिन्होंने अंबाला छावनी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। सरवारा को 7,000 से ज़्यादा वोटों से हराने के बावजूद, विज ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने आशीष तायल नाम के एक व्यक्ति से गठजोड़ किया, जो सैनी का करीबी होने का दावा करता है, और सरवारा के लिए प्रचार करते देखे गए।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित