Haryana Politics | हरियाणा की 'नायब सरकार' से नाराज है अनिल विज!लिस्ट में नाम होने के बावजूद भी नहीं ली मंत्रिपद की शपथ

By रेनू तिवारी | Mar 13, 2024

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा नेता अनिल विज के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विज आसानी से परेशान हो जाते हैं, लेकिन बाद में सामान्य हो जाते हैं। खट्टर की यह टिप्पणी तब आई जब विज मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए, जहां, खट्टर के अनुसार, उन्हें भी कैबिनेट में शामिल किया जाना था। जब उनसे पूछा गया कि क्या विज का नाम उपमुख्यमंत्री पद की दौड़ में है, तो उन्होंने चंडीगढ़ में संवाददाताओं से कहा, ''मंत्रियों को आज शपथ लेनी थी और उनका (विज का) नाम उस सूची में था। लेकिन वह नहीं आ सके।''

 

इसे भी पढ़ें: नए कानून के तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति हो या नहीं, सुप्रीम कोर्ट 15 मार्च को करेगा सुनवाई


यह पूछे जाने पर कि क्या विज परेशान हैं, उन्होंने कहा, "अनिल विज हमारे वरिष्ठ सहयोगी हैं। वह कभी-कभी आसानी से परेशान हो जाते हैं, लेकिन बाद में सामान्य हो जाते हैं।" खट्टर ने कहा, पहले भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जब विज किसी बात पर नाराज हो गए, लेकिन बाद में चीजें सामान्य हो गईं।


उन्होंने कहा, "मैंने उनसे बात की। उन्होंने कहा कि उनका (शपथ ग्रहण समारोह में) आने का मन नहीं है। हम उनसे बात करेंगे। नायब सैनी जी भी उनसे बात करेंगे।" इससे पहले दिन में, पूर्व गृह मंत्री विज भाजपा विधायक दल की बैठक से नाराज होकर चले गए थे, जिसमें सैनी को नेता चुना गया था।

 

इसे भी पढ़ें: Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast | बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामले में मुख्य संदिग्ध हिरासत में लिया गया, सूत्रों से मिली जानकारी


सैनी ने भाजपा के कद्दावर नेता खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में एक नया चेहरा लाने का घटनाक्रम लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले आया है। मुख्यमंत्री के रूप में खट्टर का दूसरा कार्यकाल अक्टूबर में समाप्त होना था जब विधानसभा चुनाव होने थे। समझा जाता है कि विज इस बात से नाराज थे कि पार्टी ने अंबाला कैंट विधायक को नजरअंदाज कर सैनी को आगे बढ़ाने का फैसला किया।


प्रमुख खबरें

Sydneys Bondi Beach Shooting | सिडनी के बोंडी बीच पर मनाया गया खूनी हनुक्का! दो बंदूकधारियों ने ली 16 लोगों की जानें, आतंकी हमला घोषित

Sydney Bondi Beach पर आतंकी हमला: हनुक्का कार्यक्रम में फायरिंग, 11 की मौत

दिल्ली की हवा फिर जहरीली: AQI 459 के साथ ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

नशा, न्यायिक सुधार और रोस्टर व्यवस्था पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेबाक राय — जानिए क्या कहा?