'बुझे हुए दिये से शमा रोशन नहीं की जा सकती', केजरीवाल के किंगमेकर बनने के दावे पर अनिल विज का तंज

By अंकित सिंह | Sep 24, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अंबाला कैंट विधानसभा सीट के उम्मीदवार अनिल विज ने आगामी हरियाणा चुनावों में 'किंगमेकर' होने के उनके हालिया दावे के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की। विज ने इस बात पर जोर दिया कि आप का प्रभाव काफी कम हो गया है। उन्होंने कहा कि आप का दिया हिंदुस्तान में बुझ चुका है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन से हुआ था। अन्ना हजारे के आंदोलन में राजनीतिक पार्टी बनाने का जिक्र नहीं था। 

इसे भी पढ़ें: BJP की महिला मोर्चा का दावा, हरियाणा में Khattar सरकार के दौरान मजबूत हुई कानून व्यवस्था

केजरीवाल ने क्या कहा

केजरीवाल अपने प्रचार के दौरान लगातार कर रहे कि हरियाणा के आपके इस बेटे ने, आपके भाई ने पूरे देश में, पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन कर दिया। हरियाणा से निकलकर दिल्ली में सरकार बनाई, पंजाब में सरकार बनाई। आप नेता ने कहा कि अब आपको कहना चाहता हूं एक मौका दे दो हरियाणा की भी सेवा करने का, हरियाणा में भी अच्छे स्कूल बना दूंगा, बिजली फ्री कर दूंगा, अच्छे अस्पताल बना दूंगा। उन्होंने कहा कि आप कहोगे कैसे बनाओगे सरकार बन रही है क्या? तो मेरा जवाब है जो भी सरकार बन रही है हमारे बिना नहीं बन रही है। 

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।