अनिल विज का सिद्धू पर तंज, कहा- जब कोई अपने ही घर की ईटें उठाकर फेंकने लग जाए तो समझो...

By अंकित सिंह | Aug 28, 2021

पंजाब में कांग्रेस के अंदर की अंतर्कलह लगातार बड़ी होती जा रही है। आलाकमान की ओर से इसे सुलझाने की कोशिश तो जरूर की जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बनाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच दूरियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम यह है कि दोनों नेता लगातार एक दूसरे के खिलाफ हैं। दोनों नेताओं के अलग-अलग गुट हैं और एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर उन्हें काम करने नहीं दिया गया तो वह ईट से ईट बजा देंगे। इसी पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सिद्धू पर तंज कसा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अनिल विज ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू उर्फ मिस्त्री अपने ही घर की ईंट से ईंट बजाने की बात कर रहे हैं। जब कोई मिस्त्री अपने ही घर की ईंटें उठाकर फेंकने लग जाए तो समझो कि अब उस घर के धराशायी होने में देर नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा

Shiv Sena नेता मीनाक्षी शिंदे ने ठाणे महिला इकाई प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

DVAC Raids: पूर्व मंत्री KN Nehru के 25 ठिकानों पर तलाशी, नौकरी घोटाले में कार्रवाई

Noida International Airport पर आपात स्थिति से निपटने की जांच, हुआ Saksham 2026 अभ्यास