Ballia में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गोवंश तस्करी के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह मुठभेड़ बलिया जिले के सिकंदरपुर इलाके में बुधवार देर रात हुई। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सिकंदरपुर पुलिस बुधवार रात खरीद गांव से नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे एक युवक को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। भागते समय उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वह गिर पड़ा।

एएसपी के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी बृजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

अधिकारी ने बताया कि तीन दिसंबर की सुबह बृजेश अपने साथियों के साथ ट्रक में गोवंश को लादकर वध के लिए बिहार ले जा रहा था। उस समय पुलिस ने उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बृजेश मौके से फरार हो गया था। बीती रात वह पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।

प्रमुख खबरें

Iran पर कयामत बनकर बरसे अमेरिकी बम, Donald Trump ने तेल हब Kharg Island को जलाकर किया खाक, तेहरान में भीषण धमाकों से कांपी धरती!

मुश्किल में रैपर Badshah! हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी का आदेश, पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश

PM Modi Assam Visit | सिलचर में 23,550 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, पूर्वोत्तर को मिलेगा पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

Jammu and Kashmir: सीमा पर फिर ड्रोन युद्ध की आहट! पाक की नापाक साजिश पर भारत का कड़ा प्रहार, सांबा में सर्च ऑपरेशन जारी