रिया की दोस्त शिबानी दांडेकर पर अंकिता लोखंडे का पलटवार, कहा- पिछले 17 सालों से...

By अंकित सिंह | Sep 11, 2020

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर बॉलीवुड दो धड़ो में बट गया है। एक धड़ा रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में है तो दूसरा धड़ा उसके खिलाफ लगातार बातें कर रहा है। इस बीच एनसीबी ने ड्रग्स का लेनदेन करने के चलते अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक नोट साझा किया था। नोट के जरिए अंकिता ने रिया पर निशाना साधा था। इसके बाद रिया चक्रवर्ती के समर्थन में फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर सामने आई। उन्होंने अंकिता पर सस्ती लोकप्रियता पाने का आरोप लगा दिया। शिबानी डांडेकर ने अंकिता को लेकर कहा कि वह 2 सेकंड का फेम चाहती हैं। इसके बाद अंकिता ने शिबानी पर करारा हमला बोला। अंकिता ने कहा कि मैं पिछले 17 सालों से टीवी और बॉलीवुड में अभिनेत्री हूं। अब जब मैं अपने दिवंगत दोस्त सुशांत के लिए न्याय मांग रही हूं तो कोई कह रहा है कि मुझे 2 सेकंड की सस्ती लोकप्रियता चाहिए। इसके बाद अंकिता के ट्वीट पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी उन्हें सपोर्ट किया। श्वेता ने लिखा कि तुम्हें सफाई देने की जरूरत नहीं है। हम सभी सच जानते हैं और जानकर ही रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Civic Polls: BJP ने जारी किया शहरी विकास Sankalp Patra, किए कई बड़े वादे

Indian Economy की मिली-जुली तस्वीर: GST Collection और Digital Payments में उछाल, लेकिन Manufacturing PMI ने बढ़ाई चिंता

Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज

US-Iran Tension के बीच फिर दहला West Asia, $100 के पार पहुंची Crude Oil की कीमतें