परिवार का गम बांटने सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंची अंकिता लोखंडे, घर को देखते ही रोने लगी...

By रेनू तिवारी | Jun 16, 2020

एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने साथ काम किया था। सेट पर ही दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे। कहते है कि जब यह शो 2009 में शुरू हो हुआ था तब से अंकिता और सुशांत साथ में थे। 2015 में सुशांत ने कहा था कि हम जल्द ही शादी करेंगे। कुछ समय बाद 2017 में अंकिता और सुशांत अलग हो गये थे। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत क्या सच में डिप्रेशन में थे या कोई कहानी बनाई गयी? गृह मंत्री का बयान आया सामने?

अंकिता का दिल भले ही टूट गया था लेकिन सुशांत के लिए प्यार हमेशा जिंदा रहा। अंकिता लोखंडे को जब सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर पता चली तो वह शॉक्ड हो गयी। अंकिता की एक दोस्त ने बताया कि अंकिता का सुशांत के बारे में सुनकर काफी बुरा हाल हो गया था। वह बहुत ज्यादा रो रही थी। सुशांत सिंह के साथ अंकिता ने अपनी जिंदगी के सात साल बिताए थे। 

सुशांत के परिवार के लिए ये घड़ी बहुत की कष्टदायक है। सुशांत के पिता जब से अपने बेटे को मुखाग्नि देकर आये हैं उनका बहुत ही बुरा हाल है। इस समय सुशांत का परिवार सुशांत के बांद्रा वाले घर पर ही है जहां सुशांत ने मौत को अपने गले लगाया था। परिवार से मिलने के लिए अंकिता लोखंडे भी सुशांत के घर पहुंची हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा के  घर के बाहर तमाम मीडिया मौजूद हैं। घर पर कौन आ रहा हैं और कौन जा रहा है उसकी सभी अपडेट मीडिया में हो रही हैं। परिवार से मिलने के लिए अंकिता लोखंडे भी पहुंची हैं। अंकिता का वीडियो सामने आया हैं जिसमें साफ देखा जा सकता हैं कि अंकिता काफी परेशान दिख रही हैं। सुशांत के घर को देखते ही अंकिता रोने लगी। 

प्रमुख खबरें

NTPC का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 40.68 प्रतिशत उछला, 7351 करोड़ रुपये रहा

Rajasthan के Kota में सरपंच चुनाव मतगणना के दौरान Election Officer की Heart Attack से मौत

केरल के Vizhinjam Port पर पहुंचा पहला आयात कंटेनर, चीन से आया सामान

UP Assembly Election: प्रत्येक कार्यकर्ता को 50 परिवारों से संपर्क का BJP ने सौंपा जिम्मा