By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2022
चंडीगढ़। वरिष्ठ अधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू को शनिवार को पंजाब का नया महाधिवक्ता (एजी) नियुक्त किया गया है। यह जानकारी इस संबंध में जारी एक आदेश में दी गई है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के आठ बार अध्यक्ष रहे सिद्धू ने कहा कि वह एजी के तौर पर मिलने वाले वेतन को नशे के आदि लोगों के इलाज और पुनर्वास के लिए दान करेंगे।