By रेनू तिवारी | Jun 19, 2019
'कॉन्ज्यूरिंग' फिल्म की वो भयानक गुड़िया एक बार फिर 'एनाबेल कम्स होम' के साथ सिनेमाघरों में आप सभी को डराने के लिए तैयार है। फिल्म एनाबेल की सीरीज की ये तीसरी और आखिरी फिल्म है इस बार इस फिल्म में शैतान का अंत कर दिया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 'एनाबेल कम्स होम' का ट्रेलर काफी डरावना है। ये पहले की आई एनाबेल की दो सीरीज से ज्यादा डरावना नजर आ रहा है। एनाबेल के तीसरे पार्ट में गुड़िया काफी ताकतवर नजर जा रही है।
इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का जलवा, लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में आएंगी नजर
फिल्म 'एनाबेल कम्स होम' का निर्देशन गैरी डॉबरमैन ने किया है। ये फिल्म 28 जून को रिलीज होने वाली है।
यह भी देखें-