Govardhan Puja पर बनाएं भंडारे वाली अन्नकूट की सब्जी, नोट करें यह आसान Recipe

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 09, 2026

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान घरों और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही उन्हें छप्पन भोग और अन्नकूट की सब्जी का भोग अर्पित किया जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन अन्नकूट का भोग लगाने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में कई घरों  और मंदिरों में अन्नकूट की सब्जी तैयार की जाती है। इसे गोवर्धन की सब्जी या गड्ढ की सब्जी भी कहा जाता है। यह कई तरह की ताजी हरी सब्जियों और मसालों को मिलाकर बनाई जाती है, जिसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। आइए जानते हैं घर पर भंडारे जैसी स्वादिष्ट अन्नकूट की सब्जी बनाने की आसान विधि।

अन्नकूट सब्जी बनाने की सामग्री

मिश्रित सब्जियां (कद्दू, फूलगोभी, आलू, गाजर, सेम, मटर, परवल आदि) कुल 1 किलो (कटी हुई) 
टमाटर- 3-4 (बारीक कटे हुए)
अदरक- हरी मिर्च का पेस्ट: 2 बड़े चम्मच
देसी घी या सरसों का तेल- 3-4 बड़े चम्मच
खड़े मसाले- तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, जीरा, हींग, मेथी दाना
सूखे मसाले- हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर
स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हरा धनिया

अन्नकूट सब्जी बनाने की विधि

- सबसे पहले आप सभी ताजी सब्जियों को अच्छे से धो लें फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें। अब एक भारी तले की बड़ी कढ़ाई में घी या तेल गर्म कर लें।

- अब इसमें हींग, जीरा, मेथी दाना, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं। तड़का तैयार होने के बाद इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें।

- फिर कटे हुए टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और सौंफ पाउडर मिला लें। मसालों को तब तक भून लें, जब तक तेल न अलग न होने लगे।

- जब मसाले अच्छे से भुन जाए तो इसमें सभी कटी हुई सब्जियां और स्वादानुसार नमक डालें।

- सब्जियों को मसालों के साथ अच्छे से मिला लें। अब इसमें अलग से पानी डालने की कोई जरुरत नहीं है। क्योंकि सब्जियां अपने ही रस और भाप में पक जाती है।

- इसके बाद कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें और मध्यम से धीमी आंच पर सब्जियों को नरम होने तक पकाएं। फिर सभी सब्जियां अच्छी तरह पककर एकसार हो जाएं, तो इसमें गरम मसाला और अमचूर पाडर मिलाएं।

- लास्ट में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

पूड़ियों के साथ लगाएं अन्नकूट का भोग

तैयार है आपकी स्वादिष्ट और पारंपरिक अन्नकूट की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। इसकी खुशबू और चटपटा स्वाद भंडारे की याद दिला देगा। गोवर्धन पूजा वाले दिन इस सब्जी को श्रीकृष्ण को गरमा-गरम पूड़ियों के साथ इसका भोग लगाएं और परिवार के साथ इस खास प्रसाद का आनंद लें।

अन्नकूट को स्वादिष्ट बनाने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

- अन्नकूट सब्जी का असली स्वाद सिर्फ शुद्ध देसी घी या सरसों के तेल में छौंक लगाने से ही आती है।

- इसमें हींग और मेथी दाने का तड़का जरुर लगाएं।

- इस सब्जी में कद्दू और खट्टे-मीठे टमाटर की मात्रा संतुलित होनी चाहिए।

- इससे सब्जी में नेचुरल गाढ़ापन और बेहतरीन स्वाद मिलता है।

प्रमुख खबरें

NCW Chief Vijaya Rahatkar बोलीं, कानून अकेले नहीं बदल सकते समाज की मानसिकता

Lucknow Agra Expressway पर पलटी बस, 3 यात्रियों की मौत और 44 घायल

Punjab Stubble Burning: CAQM ने दर्ज किए 4459 मामले, 884 पर हुई FIR

ठाणे में दिवाली पर आग की 11 घटनाओं के बाद रॉकेट और हवाई पटाखों पर लगा प्रतिबंध