उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने 35 स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद के 36 सदस्यों के द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की शुक्रवार को घोषणा की। इन सीटों से परिषद के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल सात मार्च को समाप्त हो रहा है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरी क्षेत्र से दो सदस्य चुने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: विदेशों में कट्टपंथी तत्वों से भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय ने उठाया ये बड़ा कदम

वहीं, दूसरे चरण की छह सीटों के लिए अधिसूचना 10 फरवरी को जारी होगी और मतदान सात मार्च को होगा। दोनों चरणों की मतगणना एक साथ 12 मार्च को होगी। पहले चरण में नामांकन पत्र चार से 11 फरवरी के बीच दाखिल किए जा सकेंगे जबकि 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 16 फरवरी है। इसी प्रकार दूसरे चरण की अधिसूचना 10 फरवरी को जारी होगी। 17 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 21 फरवरी है।

प्रमुख खबरें

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण

Commonwealth Games 2026 में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा, आस्ट्रेलिया शीर्ष पर

पीओके elections: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान समाप्त

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी बढ़ाएगी जांच का दायरा