शिवराज का ऐलान, 19 अप्रैल से दोबारा शरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की भाजपा नीत सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 19 अप्रैल से दोबारा शुरू करने जा रही है। इस दिन प्रदेश के तीर्थयात्री भोपाल स्थित रानी कमलापति स्टेशन से एक विशेष ट्रेन के जरिये वाराणसी रवाना होंगे। वर्ष 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से मिली हार और फिर उसके बाद कोरोना वयरस महामारी के चलते यह योजना बंद थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में तीर्थ दर्शन योजना को दोबारा शुरू किए जाने से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा, ‘‘जीवनकाल में एक बार किसी बड़े तीर्थस्थान की यात्रा करने के बुजुर्गों के सपने को साकार करने का काम मध्य प्रदेश सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पूरी तैयारियों के साथ 19 अप्रैल से एक बार फिर प्रारंभ किया जा रहा है।’’ शिवराज ने संबंधित विभागों और एजेंसियों को तीर्थ-यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वह खुद 19 अप्रैल को दोपहर दो बजे भोपाल स्थित रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होने वाली विशेष ट्रेन में सवार तीर्थयात्रियों से भेंट करने पहुंचेंगे। इन यात्रियों को वाराणसी में विश्वनाथ धाम के साथ-साथ संत रविदास और संत कबीर दास के जन्मस्थल के भी दर्शन करवाए जाएंगे। पहले जत्थे के तीर्थयात्रियों की वापसी 22 अप्रैल को होगी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की