नारेबाजी से नाराज ममता बनर्जी ने रेलवे के कार्यक्रम में मंच पर बैठने से इनकार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2022

हावड़ा स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब नाराज दिख रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेलवे के एक कार्यक्रम में मंच पर बैठने से इनकार कर दिया। यहां से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई थी। बनर्जी रेलवे स्टेशन पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा ‘जय श्री राम’ का नारा लगाये जाने से असहज दिखीं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने बनर्जी को शांत करने के प्रयास किए, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली और मुख्यमंत्री मंच के सामने कुर्सी पर बैठ गईं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ‘‘आदर’’ और ‘‘सम्मान’’ के साथ आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी कोई बात नहीं हुई कि नाराज होने की बात हो। कार्यकर्ता नारे लगाते हैं।’’ हालांकि, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस तथ्य को स्वीकार नहीं किया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता एवं पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा मुखर्जी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से एक मुश्किल समय में अपनी गरिमा बनाए रखी, जब देश के प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां के निधन पर शोकाकुल हैं। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इस मौके की गंभीरता को भूलकर उछलते-कूदते रहे और नारेबाजी करते रहे।’’ भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी नारेबाजी की घटना को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि इसका मतलब उन्हें (मुख्यमंत्री) चोट पहुंचाना नहीं था। यह भाजपा के समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में सामान्य नारेबाजी थी।

प्रमुख खबरें

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे