केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार के एक और आरोप, LG ने दिए जांच के आदेश, सिसोदिया का भाजपा पर निशाना

By अंकित सिंह | Jun 21, 2022

राष्ट्रीय राजधानी में केजरीवाल सरकार के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, केजरीवाल सरकार पर कोविड-19 महामारी के दौरान  सात अस्थायी अस्पतालों के निर्माण में अनियमितता के आरोप लगे हैं। यह आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्वोत्तर दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने लगाए हैं। अपने आरोप में मनोज तिवारी ने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने सात अस्थायी अस्पतालों के निर्माण के लिए 1,216 करोड़ रुपये की निविदाएं पारित की थीं, जिन्हें बाद में बढ़ाकर 1,256 करोड़ रुपये कर दिया गया। मनोज तिवारी ने इन भ्रष्टाचारों के आरोप में कई दस्तावेज भी साझा किए थे। 

इसे भी पढ़ें: ACB को भेजी गई हॉस्पिटल से जुड़ी शिकायत, मनीष सिसोदिया ने उठाए कई सवाल, बोले- LG ने राज्य सरकार से नहीं पूछा

सिसोदिया की सफाई

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा किए जा रहे कार्यों को रोकने के लिए झूठी शिकायतें दर्ज कराने का मंगलवार को आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से ईमानदार सरकार हैं और हम किसी जांच से नहीं डरते। भाजपा दिल्ली सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे काम को रोकने के लिए ऐसी शिकायतें दर्ज करा रही है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि यह एक पुरानी शिकायत है और पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इसे खारिज कर दिया था। बहरहाल, नए उपराज्यपाल ने मामले की जांच की मंजूरी दे दी है। सिसोदिया ने सक्सेना से भाजपा की शिकायतों पर ध्यान न देने और आम जनता से भ्रष्टाचार की शिकायतें मांगने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार