MI vs LSG: मुंबई इंडियंस की एक और बड़ी हार, लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 18 रनों से हराया

By अंकित सिंह | Apr 16, 2022

मुंबई इंडियंस को आईपीएल के अपने छठें मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने अब तक 1 मुकाबलों में भी जीत हासिल नहीं कर सकी है। मुंबई इंडियन स्कोर आज लखनऊ सुपरजाइंट्स में कितने रनों से हरा दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपरजाइंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और जीत के लिए मुंबई को 200 रन की दरकार थी। मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की शुरुआत आज भी खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा जल्दी ही आउट हो गए। ईशान किशन भी लय में नहीं दिखाई दिए और उन्होंने 17 गेंदों में 13 रन बनाए। फिलहाल पॉइंट टेबल में मुंबई इंडियंस की हार के साथ सबसे नीचे है। 

इसे भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद की निगाहें पंजाब किंग्स को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर

डिकॉक ने जयदेव उनादकट (32 रन पर दो विकेट और मुरुगन अश्विन के क्रमश: दूसरे और तीसरे ओवर में दो-दो चौके जड़े तो वहीं राहुल ने टायमल मिल्स  के द्वारा किये गये पांचवें ओवर में दो चौकों के बाद एक छक्का जड़ ओवर से कुल 16 रन बटोरे। मुंबई के लिए पदार्पण कर रहे फैबियन एलन (46 रन पर एक विकेट) का स्वागत डिकॉक ने छक्के से किया लेकिन अगली गेंद पर पगबाधा आउट हो गये। मनीष पांडे ने टीम में वापसी का जश्न पहली गेंद पर चौका लगाकर मनाया जिससे पावरप्ले में लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 57 रन हो गया। राहुल ने  मुरुगन अश्विन और उनादकट के खिलाफ छक्का जड़ रन गति को तेज किया, जिससे टीम ने 12वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया। उन्होंने और पांडे ने 13वें ओवर में मिल्स के खिलाफ दो-दो चौके जड़े। पांडे खतरनाक होते इससे पहले ही मुरुगन अश्विन ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखायी। मार्कस स्टोइनिस (10 रन) ने क्रीज पर उतरने के बाद पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। राहुल ने इसके बाद एलन के ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया जिससे मुंबई ने 15 ओवर में 150 रन पूरे किये। बुमराह का अगला ओवर किफायती रहा। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 24 रन दिये। उनादकट ने इसके बाद स्टोइनिस (10) और दीपक हुड्डा (15) को 18वें और 20वें ओवर में आउट किया। इस बीच राहुल ने 19वें ओवर में मिल्स के खिलाफ चौका जड़ा हुड्डा को स्ट्राइक दिया, जिन्होंने गेंद को दर्शक दीर्घा में भेजने के बाद चौका लगाया फिर राहुल ने चौका जड़ 56 गेंद में का सत्र का अपना दूसरा शतक पूरा किया। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला