ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक और बड़ी पहल, 4 जून को मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे PM Modi

By अंकित सिंह | Jun 02, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जून को मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों पर भारत द्वारा हमला किए जाने के बाद यह पहली ऐसी बैठक है। सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर हाल के दशकों में भारत के सबसे बड़े सैन्य अभियानों में से एक ऑपरेशन सिंदूर पर बैठक में प्रस्तुति दे सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर 7 मई की सुबह शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ढांचों को नष्ट करना था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

इसे भी पढ़ें: भीषण बाढ़ की चपेट में पूर्वोत्तर के कई राज्य, अमित शाह ने CMs को मिलाया फोन, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया। और सेना का यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसने देसी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत दुनिया को दिखा दी है।” नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद की तुलना सांप से करते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर ‘‘उसने दोबारा फन उठाया तो उसे उसके बिल से बाहर खींचकर कुचल दिया जाएगा।’’ मोदी ने काराकाट में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के ‘‘तरकश का मात्र एक तीर है।’’ 

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार