By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 09, 2026
इस समय दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो रखी है। दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर बढ़ चुका है। ऐसे में कुछ मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म पर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1,000 के पार दर्ज किया गया है।
AQI.in के अनुसार, दिल्ली में 8 नवंबर की रात AQI का स्तर 1760 तक पहुंच गया था। आपको बता दें कि, 100 AQI लेवल तक की हवा को सांस लेने के लिए सुरक्षित मानी जाती है। इस जहरीली हवा और स्मॉग से खुद को बचाने के लिए घर में एयर प्यूरीफायर लगाना सबसे बेस्ट होता है।
आइए आपको इस लेख में बताते हैं 5,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 वाले बेहतरीन एयर प्यूरीफायर की सूची लेकर आए, जिन्हें आप जरुर खरीदें।
Eureka Forbes Air Purifier 150
कीमत- 4,999 रुपये
फीचर्स
- 3 स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम
- True HEPA H13 और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर
- 360 डिग्री एयर इनटेक टेक्नोलॉजी
- 150 m³/h CADR
- 200 वर्ग फीट तक कवरेज का दावा
- 3 फैन स्पीड और 2, 4, 6 घंटे का टाइमर
यह मॉडल छोटे बेडरुम और होम ऑफिस के लिए बनाया गया है। इसमें H13 HEPA फिल्टर है जो कि 0.1 माइक्रोन तक के 99.97% कणों को आसानी से पकड़ सकता है। इसमें प्री-फिल्टर, एक्टिवेटेड कार्बन और HEPA फिल्टर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे चलाने पर 55db से भी कम का नॉइज निकलता है, जो कि बेडरूम के लिहाज से सही है।
Levoit Core Mini Air Purifier
कीमत: 4,799 रुपये
फीचर्स:
- 3-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम
-183 वर्ग फीट तक कवरेज का दावा
- 360 डिग्री VortexAir 3.0 टेक्नोलॉजी
- 17 वर्ग मीटर तक के कमरे के लिए
- 7W बिजली की खपत
- 25dB तक नॉइज लेवल
- अरोमा पैड की सुविधा
- ओजोन फ्री टेक्नोलॉजी
असल में Levoit Core Mini Air Purifier एक कॉम्पैक्ट एयर प्यूरीफायर है। कंपनी के मुताबिक, यह 30 मिनट में 17 वर्ग मीटर के क्षेत्र की हवा को साफ कर सकता है। इसमें प्री-फिल्टर, HEPA फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन आधारित 3 स्टेज फिल्ट्रेशन मिलती है। वैसे इसका कम बिजली खर्च और 25db का नॉइज स्तर इसे बेडरुम के लिए बेहद खास बनाता है। वहीं, इसमें अरोमाथेरपी के लिए अलग पैड दिया गया है, जिसके आप एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं।
Qubo Neo Air Purifier
कीमत: 4,990 रुपये
फीचर्स:
- 200 वर्ग फीट तक कवरेज
- 130 m³/h CADR
- True HEPA H13 फिल्टर
- 3-इन-1 फिल्ट्रेशन
- प्री-फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन
- डस्ट सेंसर
- 25dB तक नॉइज लेवल
- 35W बिजली की खपत
- 1 साल की वारंटी
कम बजट के लिए Qubo ब्रांड का यह एयर प्यूरीफायर बेहतरीन विकल्प है। वैसे इसमें तीन लेयर वाला फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलता है। प्री-फिल्टर बड़े धूल के कणों को रोकता है, HEPA H13 फिल्टर हवा में मौजूद बारीक कणों को पकड़ता है और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर गंध कम करने में मदद करता है। वहीं, इसमें डस्ट सेंसर दिया गया है, जो कि कमरे की हवा में मौजूद धूल के स्तर को पहचानने में मदद करता है।
Fulminare H13 True HEPA Air Purifier
कीमत: 3,549 रुपये
फीचर्स:
- H13 True HEPA फिल्टर
- 3-स्टेज फिल्ट्रेशन
- 215 वर्ग फीट तक कवरेज का दावा
- 24dB नॉइज लेवल
- 360 डिग्री एयरफ्लो
- नाइट लाइट
- 5 टाइमर सेटिंग
- पोर्टेबल डिजाइन
अगर आप कमरा छोटा है, बेडरुम और ऑफिस के लिए इस तरह का एयर प्यूरीफायर एकदम सही है। इसमें H13 True HEPA फिल्टर दिया गया है, जो कि धूल, धुएं और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को पकड़ने के लिए बनाया गया है।
Jafanda JF068 Air Purifier
कीमत: 4,899 रुपये
फीचर्स:
- True HEPA H13 और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर
- 42 CFM CADR
- 650 वर्ग फीट तक कवरेज का दावा
- 20dB स्लीप मोड
- 360 डिग्री एयर प्यूरीफिकेशन
- चाइल्ड लॉक
- 7-कलर नाइट लाइट
- अरोमाथेरेपी और टाइमर
- फिल्टर रिप्लेसमेंट इंडिकेटर
यह एयर प्यूरीफायर 3-स्टेज फिल्ट्रेशन के साथ आता है। इसमें प्री-फिल्टर, H13 HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर मिले है। कंपनी के मुताबिक, यह धूल, धुएं, PM2.5, पालतू जानवरों के बाल और गंध को कम करने में भी मदद करता है।
वहीं, इसमें 20db स्लीप मोड, चाइल्ड लॉक और चार, आठ और 12 घंटे के टाइमर की सुविधा दी गई है। लेकिन कंपनी का 650 वर्ग फीट कवरेज का दावा खरीदने से पहले CADR के साथ समझना जरूरी है।