बोरिस जॉनसन को एक और झटका, ब्रिटेन की शीर्ष मंत्री ने दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2019

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को शनिवार को एक और झटका लगा जब वरिष्ठ मंत्री अंबर रुड ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ब्रेक्जिट संकट से निपटने के जॉनसन के तरीके के विरोध में अपना पद त्याग दिया।

रुड ने ट्वीट किया कि मैंने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है और कंजर्वेटिव व्हिप पद भी छोड़ दिया है। उन्होंने सरकार के खिलाफ मतदान करने के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के 21 सांसदों को निष्कासित करने के जॉनसन के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि मैं ऐसे में अपने पद पर नहीं बने रह सकती जब अच्छे, ईमानदार नरमपंथी कंजर्वेटिव सदस्यों को निष्कासित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह