Rahul Gandhi Row: सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी को एक और झटका, अब इस मामले में दर्ज हुआ मानहानि का केस

By अंकित सिंह | Apr 01, 2023

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मानहानि मामले में सूरत कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उनकी सांसद ही चली गई है। मोदी सरनेम मामले पर दिए गए बयान में फंसने के बाद राहुल गांधी के मुसीबत अब और बढ़ने वाली है। दरअसल, उनके एक और बयान को लेकर मानहानि का केस दर्ज किया गया है। यह केस उत्तराखंड के हरिद्वार कोर्ट में दर्ज कराई गई है। वकील अरुण भदौरिया ने कमल भदौरिया की ओर से यह शिकायत कराई है। कमल भदौरिया आरएसएस के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं। इस मामले की सुनवाई अब 12 अप्रैल को होगी।

इसे भी पढ़ें: Jaishankar ने समझायी LAC की स्थिति, Rahul Gandhi को विदेश से मिल रहे समर्थन पर भी कही बड़ी बात

कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा की सदस्यता से राहुल गांधी को अयोग्य ठहराये जाने से जुड़ा घटनाक्रम ‘‘बुलेट ट्रेन’’ की गति से सामने आया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीद करती है कि राहुल गांधी उन लोगों से ‘‘माफी मांगें’’, जो भारत से लोगों का पैसा लेकर भाग गए हैं। यहां राजीव भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में ट्विटर पर ‘‘समर्थन की सुनामी’’ आ गई है और कई लोग राहुल गांधी को अपने घरों की पेशकश कर रहे हैं क्योंकि वह हमारे दिल में रहते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold