IPL पर छाया कोरोना का साया ! RCB के डेनियल सैम्स हुए संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

चेन्नई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के आस्ट्रेलियाई आलराउंडर डेनियल सैम्स नौ अप्रैल से यहां शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग से पहले बुधवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। वह इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले टीम के दूसरे खिलाड़ी हैं। आरसीबी के ट्विटर हैंडल पर जारी बयान के अनुसार 28 साल का यह आस्ट्रेलियाई आलराउंडर तीन अप्रैल को भारत पहुंचा था और उस समय उनके पास कोविड-19 परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट थी। आरसीबी ने कहा, ‘‘उनके (सैम्स के) सात अप्रैल को हुए दूसरे परीक्षण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सैम्स में अभी कोई लक्षण नहीं दिख रहा है और वह तय मेडिकल सुविधा में पृथकवास से गुजर रहा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: आईपीएल का मंच तो सज गया पर सुरक्षित माहौल में मैच कराना बड़ी चुनौती 

मंगलवार को मुंबई इंडियन्स के विकेटकीपर सलाहकार और प्रतिभा खोज अधिकारी किरण मोरे भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन गत चैंपियन टीम के अन्य सभी सदस्य नेगेटिव पाए गए हैं। आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले ही इस टूर्नामेंट पर कोरोना वायरस का साया मंडरा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के कई मैदानकर्मी, प्रसारणकर्ता कर्मचारी, इवेंट प्रबंधन अधिकारी और अक्षर पटेल तथा नितीश राणा जैसे कुछ क्रिकेटर संक्रमित पाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई