उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक और गौ तस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2022

गोंडा (उप्र)। गोंडा जिले में सोमवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए के इनामी अन्तरराज्यीय गौ तस्कर गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले कुछ दिनों से नवाबगंज थाने की पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) आरोपी की तलाश कर रहा था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि 13/14 मार्च 2022 की रात में नवाबगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोवंश से लदा एक ट्रक बरामद हुआ था, जिसमें 24 गोवंशीय पशु थे। इनमें चार पशुओं की मृत्यु हो गयी थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर गौ तस्करी में लिप्त गिरोह के सरगना सलीम समेत दिलीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसे भी पढ़ें: ‘2 स्टेट्स’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता व लेखक शिव सुब्रह्मण्यम का निधन

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा दो कारतूस बरामद किए गए हैं। अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि नौ-दस अप्रैल की रात में पुलिस मुठभेड़ में सब्बू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। इस मुठभेड़ में शनिवार रात गिरोह के सरगना सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रमुख खबरें

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम