फरार श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज, चार हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2022

नोएडा (उप्र), 7 अगस्त। नोएडा पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने एक महिला से कथित मारपीट के आरोपी व फरार राजनीतिज्ञ के चार करीबी सहयोगियों को हिरासत में लिया है। साथ ही उसके दो वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेता के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोपी श्रीकांत त्यागी से दूरी बनाये रखी, जिन्होंने खुद को पार्टी के किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और इसकी युवा समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया था।

आज मामले की आगे की जांच के दौरान श्रीकांत त्यागी के चार करीबी सहयोगियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।’’ सिंह ने कहा, ‘‘मौके पर गई पुलिस टीम को वहां त्यागी के तीन वाहन मिले। उनमें से दो को जब्त कर लिया गया। तीसरे वाहन,पर उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक प्रतीक चिह्न था और नियमों के उल्लंघन में सरकारी चिह्न के दुरूपयोग पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra