‘लड़की हूं लड़ सकती हूं' पोस्टर की एक और लड़की ने छोड़ी कांग्रेस

By संजय सक्सेना | Feb 11, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव और प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या के बाद अब दूसरी पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने भी कांग्रेस हाईकमान और खासकर प्रियंका वाड्रा पर पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए को पार्टी छोड़ दी है। निश्चित ही प्रियंका के नारी सशक्तिकरण अभियान को इससे एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वंदना यूपी महिला कांग्रेस के मध्य जोन की उपाध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वंदना सिंह ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी में ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। टिकट वितरण में दलाली की जा रही है। कांग्रेस की पदाधिकारी होते हुए भी महिलाओं को प्रियंका गांधी से मिलने का मौका नहीं मिलता। वदंना सिंह ने बताया कि वह दो वर्ष से प्रियंका गांधी से ही नहीं मिल सकीं। उनका आरोप है कि प्रियंका गांधी तो कुछ चाटुकारों से घिरी रहने के कारण पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात नहीं करतीं है। वंदना सिंह ने प्रियंका गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में पुराने लोगों को नहीं पूछा जा रहा है जबकि नए लोगों को पार्टी टिकट दे रही है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा