आतंकियों का एक और मददगार हुआ गिरफ्तार, विदिशा से अब्दुल करीम को किया अरेस्ट

By सुयश भट्ट | Mar 24, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल एटीएस ने जमात ए मुजाहिदीन बांग्लोदश के आतंकियों के एक और मददगार को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के नटेरन से अब्दुल करीम नामक शख्स को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें:प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश में 1120.78 लाख रुपये लागत की 389 इकाइयां स्वीकृत: उद्योग मंत्री 

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भोपाल के ऐशबाब इलाके से एटीएस ने प्रतिबंधित संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लोदश के चार आतंकियों को पकड़ा था। चारों आतंकवादियों को पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया। जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। चारों आतंकी अवैध रूप से भारत में घुसे थे।

वहीं भोपाल में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कोलकाता हावड़ा के रफीक के जरिए आतंकियों को मदद मिलती थी। मध्य प्रदेश एटीएस की इंफॉर्मेशन पर पश्चिम बंगाल एटीएस ने रफीक की गिरफ्तारी की है। भोपाल में सहवान खान नाम के युवक को भी मध्य प्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

Miami Dolphins को हराने के बाद Patrick Mahomes ने Kansas City Chiefs के सुधार पर दिया जोर

MBBS दाखिले में SC Reservation: Allahabad HC ने UP सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

Maharashtra: Pune की अर्थव्यवस्था 2036 तक 220 अरब डॉलर करने का NITI Aayog का मास्टर प्लान तैयार

Asian Games में शानदार प्रदर्शन पर President Murmu ने पदक विजेताओं को दी बधाई