IRIS Dena पर US Attack का खौफ, दूसरे ईरानी जहाज ने Sri Lanka से मांगी इमरजेंसी एंट्री

By अभिनय आकाश | Mar 05, 2026

श्रीलंका के सांसद नमाल राजपक्षे ने गुरुवार को बताया कि श्रीलंका के पास मौजूद एक ईरानी जहाज ने "तत्काल बंदरगाह पर आने" का अनुरोध किया है। ईरानी नौसैनिक जहाज का यह तत्काल अनुरोध अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा आइरिस डेना को डुबोए जाने और उस पर टॉरपीडो से हमला किए जाने के एक दिन बाद आया है। हमें यह जानकारी मिली है कि एक अन्य ईरानी जहाज श्रीलंका के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में, हमारे क्षेत्रीय जलक्षेत्र के ठीक बाहर मौजूद है और उसने तत्काल बंदरगाह पर आने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है। सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा हालांकि, उसे अभी तक सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। श्रीलंका के सांसद का यह बयान मीडिया मंत्री नलिंदा जयतिस्सा के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि दूसरा ईरानी युद्धपोत श्रीलंकाई जलक्षेत्र के ठीक बाहर था, लेकिन उन्होंने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।