ED की रडार पर उद्धव सरकार का एक और मंत्री, सोमैया बोले- जेल जाने के लिए रहे तैयार

By अभिनय आकाश | May 26, 2022

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार का एक और मंत्री अब ईडी की रडार पर है। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की जांच के तहत महाराष्ट्र राज्य में कई स्थानों की तलाशी ली। ईडी ने मुंबई, पुणे और रत्नागिरी में परब से जुड़े सात परिसरों की तलाशी ली।  भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि परब को धनशोधन मामले में अपनी संलिप्तता को को लेकर सलाखों के पीछे जाने की तैयारी करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, नाना पटोले बोले- राज्य में लागू होगा उदयपुर नवसंकल्प शिविर घोषणापत्र

 जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए : सोमैया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने कहा कि महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत प्रदर्शन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के मद्देनजर उन्हें जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। पूर्व भाजपा सांसद ने कहा कि वह पिछले कुछ वर्षों से लगातार विभिन्न मुद्दों को उठा रहे हैं और परब के खिलाफ जांच की मांग कर रहे हैं। सौमैया ने आरोप लगाया है कि रिसॉर्ट का निर्माण तटीय नियामक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में अवैध रूप से किया गया और बताया जाता है कि इस पर परब का अप्रत्यक्ष स्वामित्व है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें