BJD विधायक प्रशांत बेहरा कोरोना वायरस से संक्रमित, भाजपा विधायक के संपर्क में आए थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद के विधायक प्रशांत बेहरा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में घातक वायरस की चपेट में आने वाले वह दूसरे विधायक हैं। अधिकारियों ने बताया कि कटक जिले के सैलीपुर से विधायक को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा के निलगिरि से विधायक सुकांत कुमार सोमवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और बेहरा उनके सम्पर्क में आए थे। कुमार का बालेश्वर में इलाज चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: गोवा विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर की विधायकों से अपील, कहा- सत्र से पहले कराएं कोरोना जांच 

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष एस. एन पात्रा ने निलगिरि के विधायक के संक्रमित पाए जाने के बाद ही राज्य विधानसभा की विभिन्न समितियों की बैठकें रद्द कर दी थी। वहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजद विधायकों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सामाजिक दूरी बनाए रखने और स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें और लोगों के सम्पर्क में रहें।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला