पाकिस्तानी विधायक की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोविड-19 के संक्रमण से एक प्रांतीय मंत्री की मौत हो जाने के एक दिन बाद, बुधवार को इस घातक वायरस ने एक पाकिस्तानी विधायक की जान ले ली। खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभा के सदस्य एवं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता मियां जमशेद काकाखेल (65) 10 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उनका इस्लामाबाद में उपचार चल रहा था। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मियां जमशेद पिछले तीन दिन से वेंटिलेटर पर थे और उनकी आज सुबह मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया, ‘‘उनके बेटे मियां उमर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो गए हैं और उनके परिवार के अन्य लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं।’’ काकाखेल साल 2018 में खैबर पख्तूनख्वा स्थित पीके-63 नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। इससे पहले, मंगलवार को सिंध के मानव संसाधन मंत्री गुलाम मुर्तजा बलोच की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कराची में मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते