BSP नेता Armstrong की हत्या के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2024

चेन्नई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘ग्रेटर चेन्नई पुलिस’ ने बताया कि जांच के तहत इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पूछताछ के दौरान एक आरोपी अरुल ने खुलासा किया कि उसने आरोपियों के मोबाइल फोन नष्ट करने के लिए 37 वर्षीय के. हरिधरन को सौंपे थे। पेशे से वकील हरिधरन पड़ोसी तिरुवल्लूर जिले के कदंबत्तूर में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) यूनियन कमेटी का सदस्य है।

इसे भी पढ़ें: Trinamool Congress की रैली से पहले Kolkata में लाखों जुटे लोग

आर्मस्ट्रांग (52) की पांच जुलाई को यहां पेरम्बूर स्थित उनके घर के पास मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, अगस्त 2023 में कुख्यात अपराधी ‘आर्कोट’ सुरेश की हत्या का बदला लेने के लिए आर्मस्ट्रांग की हत्या की गई। सुरेश के भाई पोन्नई बालू और गिरोह के अन्य सदस्यों का मानना ​​था कि सुरेश की हत्या में आर्मस्ट्रांग का हाथ था।

प्रमुख खबरें

Iran-US Ceasefire | ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम! Lebanon में जब तक बमबारी नहीं रुकती, इस्लामाबाद वार्ता में नहीं होगा शामिल

Explained | Strait of Hormuz पर ईरान की नई रणनीति, क्या Mojtaba Khamenei का नया दौर वैश्विक तेल बाजार में लाएगा भूचाल?

Middle East Conflict | इजरायल कैंसर जैसा देश... इस्लामाबाद शांति वार्ता पर संकट के बादल! पाकिस्तानी मंत्री के इजरायल विरोधी बयान से भड़का तनाव

India-Mauritius संबंधों में नया अध्याय, ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर जोर, जयशंकर ने जारी किया बयान